हज़ारीबाग: बोकारो की जमीला ने ज्योति बनकर हजारीबाग के रवि दास से की शादी, लगाए प्रताड़ना के आरोप
बोकारो की रहने वाली जमीला खातून ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम ज्योति देवी रखा और हजारीबाग निवासी रवि दास से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया। जमीला ने अपने पूर्व पति पर प्रताड़ना, तीन तलाक और हलाला के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने यह फैसला अपनी इच्छा से लिया है और अब सम्मान व सुरक्षा के साथ नया जीवन शुरू करना चाहती हैं।