कोईलवर: झलकू नगर मोड़ पर बाइक से सड़क पार कर रहे युवक को बालू लदे ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
सोमवार को दिन के 10:00 बजे कोईलवर के तरफ से बालू लोड कर विपरीत दिशा से जा रही बेलगाम ट्रक ने सड़क पारकर रहे बाइक सवार को रौंद डाला जिससे छोटका चंदा गांव निवासी 35 वर्षीय बहादुर राय की मौके पर ही मौत हो गई। बीड़ीओ साफ तौर पर देखा जा सकता है की लगभग 500 मीटर तक बालू लदे ट्रक ने युवक को घसीट दिया। युवक का सर कहीं तो धड़ ट्रक मे फंसा रहा।