#वायरल #वीडियो में #वर्दीधारी से पैर #दबवाते दिखे #एसडीएम #आवास के #ड्राइवर, #जांच पर उठे #सवाल #NewsUpdate #reporting #awareness
#घाटमपुर स्थित एसडीएम आवास से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एसडीएम के ड्राइवर मनोज कुमार के पैर एक वर्दीधारी व्यक्ति दबाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी आवास में वर्दीधारी से निजी सेवा कराए जाने को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।
लोगों का सवाल है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति थी, जिसके चलते वर्दीधारी को ड्राइवर के पैर दबाते हुए देखा गया? हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की भूमिका व परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि भी अभी सामने नहीं आई है।
मामले में संबंधित अधिकारियों से जांच कर स्थिति स्पष्ट करने और वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराने की मांग उठ रही है।
#Kanpur #Ghatampur #UPPolice #ViralVideo #अमेरिका