गुन्नौर: गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने निकाह का झांसा देकर 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर हड़पने के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी अकीला ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब 3 महीने पहले उनकी बेटी का रिश्ता जनपद बदायूं के उघैती निवासी अब्दुल के साथ तय हुआ था।आरोप है कि रिश्ता तय होने के बाद अब्दुल उसके बड़े भाई आबिद, महबूब और रहनुमा ने निकाह की तैयारियों का हवाला देकर समय-समय पर उनसे रुपए खर्च कराए ।