गढ़ी: पालोदा बस स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के गजेंद्रसिंह शेखावत का किया गया स्वागत
Garhi, Banswara | May 15, 2026 केंद्रीय मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के उदयपुर से बांसवाड़ा आगमन पर शुक्रवार सुबह 10:15 बजे पालोदा बस स्टेशन पर पालोदा भाजपा मंडल के तत्वावधान में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ भाजपाइयों सहित भाजपा कार्यकर्त्ता और मंडल के पदाधिकारीगण व ग्रामीण मौजूद रहे।