मांझी: बंगरा गांव में पिता-पुत्र का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, गांव शोक में डूबा
Manjhi, Saran | Aug 18, 2026 मांझी प्रखंड के बंगरा निवासी एवं पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह के बड़े भाई सुरेश सिंह और उनके पुत्र तथा सेना के जवान सुधांशु शेखर सिंह का सोमवार की रात बेतिया में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने सुधांशु शेखर सिंह को सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधि और सेना के जवान मौजूद रहे।