कर्वी: महाकुंभ के दृष्टिगत लखनऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात एवं सड़क सुरक्षा ने अधिकारियों की ब्रीफिंग की
आज रविवार पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात एवं सड़क सुरक्षा लखनऊ सुनील कुमार सिंह द्वारा महाकुंभ 2025 में प्रयागराज जाने वाले सभी मार्गों, होल्डिंग एरिया एवं आकस्मिक परिस्थितियों में किये जाने वाले रुट डायवर्जन का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा सुगम एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने हेतु यातायात पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई