कानपुर: नवाबगंज में भाजपा नेता को फोन पर मिली धमकी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में रहने वाले भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य शुभम त्रिपाठी ने क्षेत्रीय भाजपा पार्षद पर धमकी देने का आरोप लगाया है।शुभम त्रिपाठी ने रविवार दोपहर 12:30 बजे जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर कमेंट करने के बाद भाजपा पार्षद ने फोन कॉल कर उन्हें धमकी दी है।प्रकरण की शिकायत पुलिस से करेंगे।