कानपुर: कल्याणपुर में मंदिर विवाद में नया मोड़, एक पक्ष पर दानपात्र खोलकर रुपये निकालने का आरोप
कल्याणपुर के केशवपुरम में बरगद चौराहे पर स्थित मंदिर के स्वामित्व को लेकर बाबा नीलकंठेश्वर सेवा समिति और विवेक शुक्ला के बीच विवाद चल रहा है।शनिवार रात 10बजे बाबा नीलकंठेश्वर सेवा समिति पक्ष के लोगों ने विवेक शुक्ला पर दानपात्र खोलकर रुपए निकालने का आरोप लगाया।थाना प्रभारी ने बताया दानपात्र में रुपए रखवाए गए हैं।मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।