कानपुर: पेट्रोल भरने में घालमेल, 10 लीटर की टंकी में भरा 11 लीटर पेट्रोल, कर्नलगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
पीपीएन डिग्री कॉलेज के सामने एक पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरने में घपला करना पेट्रोल पंप संचालक को महंगा पड़ गया। पेट्रोल पंप कर्मी ने 10 लीटर की क्षमता वाली टंकी में 11 लीटर पेट्रोल भर दिया।पीड़ित अधिकता जगदीश सिंह ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से करने के बाद कार्रवाई न होने के चलते उन्होंने कोर्ट की शरण ली हुयी थी।