कानपुर: रावतपुर में अवैध वसूली का विरोध करने पर गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले कर्मी को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
रावतपुर थाना क्षेत्र के छपेड़ा पुलिया पर अवैध वसूली का विरोध करने पर दबंगों ने गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले कर्मी हर्षित को बेरहमी से पीट दिया।पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने कट्टे की बट से सर पर वार किया। थाना प्रभारी से शनिवार शाम 6 बजे बताया प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जारही है।