बौंसी: भुरभुरी नदी के पास अपराधियों ने मवेशी व्यापारी से 2 लाख 75 हजार रुपए लूटे
Bausi, Banka | Jan 6, 2025 बौसी थाना क्षेत्र के भुरभुरी नदी समीप सोमवार करीब 4:00 बजे अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक मवेशी व्यापारी से 275000 लूट लिया। अपराधियों ने मवेशी व्यापारी के साथ मारपीट भी की। चूआपानी गांव निवासी सिराज अंसारी और कैलाश यादव का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। बताया गया की गंगवारा हाट से मवेशी बिक्री कर दोनों बाइक पर लौट रहे थे।