बौंसी: मंदार महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने डीएम ने पदाधिकारियों के साथ मेला मैदान का किया निरीक्षण
Bausi, Banka | Jan 6, 2025 मंदार महोत्सव की तैयारी को लेकर सोमवार करीब 2:00 बजे डीएम अंशुल कुमार ने मेला मैदान सहित अन्य जगहों पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि प्रदर्शनी मेला में जहां-जहां काम नहीं हुआ है, उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं मंदार स्थित पापहरनी सरोवर किनारे साफ सफाई करने का भी निर्देश दिया। डीएम ने 10 जनवरी तक सभी कार्य पूरा करने को कहा।