युवा कांग्रेस पाँवटा साहिब में संगठनात्मक विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
पाँवटा साहिब, 27 सितंबर 2026:
युवा कांग्रेस पाँवटा साहिब के संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की गई है। नियुक्तियां 22 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी गई हैं।
विधानसभा युवा कांग्रेस पाँवटा साहिब के अध्यक्ष मोहित सैनी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा इकाई में उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं पाँवटा साहिब के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जोन अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है।
इसी क्रम में ब्लॉक युवा कांग्रेस पाँवटा साहिब में भी उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पदों पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सकीन अली द्वारा जारी अधिसूचना में संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपने की जानकारी दी गई है।
अधिसूचनाओं में IYC General Secretary एवं State Incharge शेष नारायण ओझा, IYC Secretary एवं State Co-Incharge ज्योतिष HM, PYC President छत्तर सिंह ठाकुर, PYC State General Secretary एवं District Sirmaur Incharge आर्यन चौहान तथा DYC Sirmaur President अरुण ठाकुर की स्वीकृति का उल्लेख किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की जिम्मेदारियों को ईमानदारी, सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ निभाते हुए युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।