*कोटडी व्यास फाइटर ने जीती पांवटा साहिब में ‘अस्मिता रग्बी टूर्नामेंट’ की ट्रॉफी*
प्रेसनोट पांवटा साहिब।
हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के तत्वावधान में सिरमौर जिले के पांवटा साहिब स्थित एम.सी. ग्राउंड में ‘अस्मिता रग्बी सिटी टूर्नामेंट’ का भव्य आयोजन किया गया। खेलो इंडिया की ‘अस्मिता’ पहल के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला रग्बी खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और ‘खेल से ही है पहचान’ के संदेश को मजबूत करना रहा।
अंडर -15 प्रतियोगिता में कोटडी व्यास फाइटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया माजरा दूसरे स्थान पर रहा। द स्प्रिंग नेक्टर अकैडमी सीनियर में विजेता का खिताब व कोटडी व्यास फाइटर ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया वही दोनों कैटेगरी मे द सक़ोलर होम टीम की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
वही खिलाड़ियों दीपिका, स्नेहा चौधरी, पायल दिव्यांशी,सहित
स्वेता,स्नेहा, श्रद्धा, काजल, रूबी, साक्षी, नंदिता और महक अनिशा काजल ने बेहतरीन तालमेल, गति, साहस और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला खिलाड़ियों ने बताया कि ऐसा टूर्नामेंट एक हमें मंच है कि राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन मिले हम धन्यवाद करना चाहेंगे रख दिया एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश का जिन्होंने इतना अच्छा आयोजन आयोजित किया
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी (भैला) मनीष तोमर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पांवटा साहिब के समाजसेवी श्री ओमप्रकाश ठाकुर जी उपस्थित रहे। वहीं ओपनिंग सेरेमनी में सिविल सप्लाई डायरेक्टर नसीम बेगम व शाहनवाज खान (शानू) जी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस लीग का आयोजन
आयोजन हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद एवं सचिव विशाल सरिन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के संचालन की जिम्मेदारी टूर्नामेंट डायरेक्टर धर्मेंद्र चौधरी ने संभाली, जबकि हिमाचल प्रदेश रग्बी संगठन के कोषाध्यक्ष बोर्ड टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार ऑल ओवर इंचार्ज रहे।
मैचों को नियमों के अनुसार निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने में क्वालिफाइड रेफरी रूबी, अनीशा, नवप्रीत, सुमित एवं अरविंद अंशुल अरबाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अस्मिता पहल के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में 14 टीम की 130 महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का तालियों से उत्साह बढ़ाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टूर्नामेंट डायरेक्टर धर्मेंद्र चौधरी ने सभी ऑफिशियल,सभी प्लेयर का सभी अतिथियों का इस बड़े टूर्नामेंट के आयोजन और उसे सफलतापूर्वक करवाने हेतु धन्यवाद किया