पालमपुर/ सुलह:- (अतुल वर्मा) सुलह विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर! लोकतंत्र के नए चेहरों ने संभाली कमान। सुलह के लोकप्रिय विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने एक शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात में मुख्य रूप से बारी वार्ड नंबर 25 से जिला परिषद सदस्य अनुपमा कुमारी और नौरा वार्ड नंबर 28 से जिला परिषद सदस्य सरिता शामिल रहीं। इनके साथ ब्लॉक समिति के सदस्य और विभिन्न पंचायतों के प्रधान व उपप्रधान भी मौजूद रहे। विधायक विपिन सिंह परमार ने सभी विजयी जनप्रतिनिधियों का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
#सुलह_विधानसभा #पालमपुर #विपिन_सिंह_परमार #हिमाचल_राजनीति #जनप्रतिनिधि #विकास_का_संकल्प