राजिंद्र सिंह ने जताया मतदाताओं का आभार
देहरा ।। News123 ।। ग्राम पंचायत बरवाड़ा के नवनिर्वाचित प्रधान राजिंद्र सिंह ने पंचायत चुनाव में उन्हें समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
राजिंद्र सिंह ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे पंचायत परिवार की जीत है। उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्थकों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान मिले प्यार और सहयोग को वह कभी नहीं भूलेंगे।
उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत बरवाड़ा के समग्र विकास, जनहित के कार्यों और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पंचायत के सभी लोगों से विकास कार्यों में सहयोग देने की अपील भी की।
"आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं पंचायत के विकास और जनता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।" – राजिंद्र कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत बरवाड़ा।