नीलम कुमारी प्रधान, ग्राम पंचायत बस्सी ने जताया मतदाताओं का आभार
डाडा सिबा ।। News123 ।। ग्राम पंचायत बस्सी की नवनिर्वाचित प्रधान नीलम कुमारी ने पंचायत चुनाव में भारी समर्थन और विश्वास जताने के लिए सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
नीलम कुमारी ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी पंचायत की जीत है। उन्होंने चुनाव के दौरान सहयोग करने वाले सभी समर्थकों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का विशेष धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत के समग्र विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने पंचायतवासियों से भविष्य में भी अपना सहयोग और सुझाव देते रहने की अपील करते हुए कहा कि सबके साथ और सबके विकास की भावना के साथ पंचायत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।