पंचदेवरी: पंचदेवरी प्रखंड के सिकटिया पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को सुबह 11 बजे पंचदेवरी प्रखंड के सिकटिया पंचायत भवन परिसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पैनल अधिवक्ता संजय कुमार द्विवेदी व पीएलवी मिथुन कुमार ने नालसा योजनाओं, दिव्यांग बच्चों के अधिकार, मुफ्त शिक्षा व आरक्षण की जानकारी दी। स्थायी लोक अदालत की भूमिका और जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के त