बरहेट: बरहेट में झामुमो कार्यकर्ता बूथ पर मतदाताओं की एसआईआर फॉर्म भरने में मदद के लिए जुटे
शुक्रवार को बरहेट प्रखंड के विभिन्न पंचायत एवं मतदान केद्रों पर झारखंड मुक्तिमोर्चा के कार्यकर्ता मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत फार्म भरने में सहयोग करते नजर आए।इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी ने खेरवा एवं सनमनी पंचायत के मतदान केद्रों का भ्रमण कर बीएलओ एवं बीएलए 2 को पात्र मतदाताओं का फार्म भरने में सहयोग करने का निर्देश दिए।