शंभूपुरा पंचायत में विकास में भेदभाव का आरोप, वोट नहीं देने पर घर के सामने नहीं बनाई सड़क।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
शंभूपुरा। 7 साल सरपंच रहने के बाद भी अगर फिर से चुनाव लड़ने के लिए आपको लोगो के सामने वोट के लिए हाथ फैलाने पड़े तो उम्मीदवार ओर जनता दोनों को समझ जाना चाइये कि कमी कहा रही, यही हाल शंभूपुरा पंचायत के सरपंच रहे अजय चौधरी के साथ हो रहा, उन्हें ना सिर्फ फिर से जीत के लिए वोट मांगने पड़ रहे बल्कि जगह जगह भारी विरोध भी झेलना पड़ रहा है, जिसके कई वीडियो सामने आ चुके है।
हाल ही में शंभूपुरा गांव में रोड लाइट में भेदभाव के मामले के बाद अब नया मामला सामने आया जिसमे शंभूपुरा पंचायत क्षेत्र के केसरपुरा नई आबादी में सड़क निर्माण में भेदभाव का गंभीर आरोप सामने आया है।
पीड़ित रोहित जाट निवासी केसरपुरा नई आबादी ने बताया कि 7 मई को पंचायत द्वारा सरपंच अजय चौधरी के कार्यकाल में सड़क का निर्माण करवाया गया था। आरोप है कि उनके घर को छोड़कर दोनों तरफ �