शंभूपुरा पंचायत में विकास में भेदभाव का आरोप, वोट नहीं देने पर घर के सामने नहीं बनाई सड़क।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
शंभूपुरा। 7 साल सरपंच रहने के बाद भी अगर फिर से चुनाव लड़ने के लिए आपको लोगो के सामने वोट के लिए हाथ फैलाने पड़े तो उम्मीदवार ओर जनता दोनों को समझ जाना चाइये कि कमी कहा रही, यही हाल शंभूपुरा पंचायत के सरपंच रहे अजय चौधरी के साथ हो रहा, उन्हें ना सिर्फ फिर से जीत के लिए वोट मांगने पड़ रहे बल्कि जगह जगह भारी विरोध भी झेलना पड़ रहा है, जिसके कई वीडियो सामने आ चुके है।
हाल ही में शंभूपुरा गांव में रोड लाइट में भेदभाव के मामले के बाद अब नया मामला सामने आया जिसमे शंभूपुरा पंचायत क्षेत्र के केसरपुरा नई आबादी में सड़क निर्माण में भेदभाव का गंभीर आरोप सामने आया है।
पीड़ित रोहित जाट निवासी केसरपुरा नई आबादी ने बताया कि 7 मई को पंचायत द्वारा सरपंच अजय चौधरी के कार्यकाल में सड़क का निर्माण करवाया गया था। आरोप है कि उनके घर को छोड़कर दोनों तरफ पक्की सड़क बना दी गई, जबकि बीच का हिस्सा कच्चा छोड़ दिया गया।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही वीडियो में रोहित जाट ने कहा "सरपंच द्वारा बोला गया कि आपने हमको वोट नहीं दिया है इसलिए आपके घर के बाहर रोड नहीं बनेगा, और सरकारी योजनाओं का लाभ भी आपको नहीं मिलेगा।"
मौके के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों तरफ सीसी रोड बनी हुई है और पीड़ित के घर के सामने लगभग 20-30 फीट का कच्चा हिस्सा छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रसासन से मामले की जांच कर न्याय की मांग की है।
यह आरोप पीड़ित द्वारा लगाया गया है। हम निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को सुनने के लिए तैयार है। पूर्व सरपंच अजय चौधरी का पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
बहरहाल अभी विकास के नाम पर पिछले 7 साल में पिछड़ी शंभूपुरा पंचायत में अजय चौधरी को खासा विरोध झेलना पड़ रहा है, अब देखना यह है कि जनता का यह रोष क्या रंग लाएगा।