भिवानी: भिवानी के रोहतक रोड़ पर बामला टोल प्लाजा पर बेसर रहा किसान आंदोलन गांव बामला में एक किसान भी नही पहुंचा टोल प्लाजा पर
भारत बंद के आह्वान पर आज भिवानी जिला में विभिन्न किसान व कर्मचारी संगठनों ने जगह-जगह प्रदर्शन किए तथा भिवानी जिला मेें स्थित बामला टोल व कितलाना टोल प्लाजा को बंद किए जाने बात कही, परन्तु भिवानी का बामला टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने की बजाए किसान संगठनों ने भिवानी जिला के गांव बामला के बस स्टैंड पर सांकेतिक जाम कुछ मिनटों के लिए लगाया।