भिवानी: भिवानी में राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सरकारी दफ्तरों में रहा कामकाज ठप्प कर्मचारी उतरे सडक़ों पर सरकार पर बोला हमला
शुक्रवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियन, कर्मचारी संघों की फेडरेशन, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारी अपने-अपने स्थान पर हड़ताल कर सांझे आंदोलन में शामिल हुए। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। हड़ताली कर्मियों का नेतृत्व धर्मबीर भाटी ने किया ।