भिवानी: विधानसभा डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा बवानीखेड़ा में 18 को
उपायुक्त कार्यालय से प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा डिप्टी स्पीकर श्री गंगवा 18 फरवरी को 11.30 बजे बवानीखेड़ा पहुचेंगे। श्री गंगवा बस स्टैंड के नजदीक श्री दक्ष प्रजापति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री दक्ष प्रजापति सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान श्री गंगवा जनसमस्याएं भी सुनेंगे।