भिवानी: भिवानी सामान्य हॉस्पिटल में ग्रामीण भारत बंद में शामिल हुए स्वास्थ्य कर्मचारी मांगों को लेकर की नारेबाजी
सामान्य अस्पताल में कार्यरत्त ठेका कर्मियों ने भी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाली हड़ताल में भाग लिया तथा कामकाज ठप्प करते हुए सामान्य अस्पताल में द्वार सभा कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन संबंद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दीपक तंवर ने द्वार सभा को संबोधित किया।