रायसेन: रायसेन में शिक्षकों का प्रदर्शन, TET अनिवार्यता हटाने की मांग, संयुक्त मोर्चा ने ADM को सौंपा ज्ञापन
Raisen, Raisen | Apr 8, 2026 रायसेन में बुधवार को अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इससे पहले शिक्षकों ने धरना दिया और शाम को कलेक्ट्रेट तक करीब तीन किलोमीटर लंबी वाहन रैली भी निकाली।