हटा: मड़ियादो थाना क्षेत्र के शिवपुर गाँव में छप्पर फाड़कर घर से नकदी और जेवर चोरी
Hatta, Damoh | Sep 9, 2026 मड़ियादो थाना क्षेत्र के शिवपुर गाँव मे छप्पर फाड़कर चोरी की वारदात सामने आई,अज्ञात चोरों ने बीती रात राममिलन कुशवाहा के घर चोरी को अंजाम दिया,घर के छप्पर की नलियां उठाकर चोर अंदर घुसे और करीब 6 हजार नकद और सोने चांदी के जेवर चोरी किए गए, मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे चोरी की घटना हुई,जिसकी सूचना पीड़ित परिवार द्वारा मड़ियादो थाना पुलिस को दी गई