मखदुमपुर: धीरा बीघा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, पांच लोग घायल
मखदुमपुर प्रखंड के धीरा बीघा गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में प्रेमचंद कुमार, पन्नालाल यादव, शीला देवी सहित अन्य शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।