अमरिया: नगरिया सहगवा गांव में खेत गए परिजनों के घर में लगी आग, सब कुछ जलकर हुआ राख
अमरिया से इस वक्त की बड़ी खबर— तहसील अमरिया के कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम नगरिया सहगवा में संदिग्ध हालात में किसान रामस्वरूप कश्यप के घर में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक घर से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और गांव वालों ने मिलकर आग पर काबू पाया।