बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के बिचपुरी के पास से एक आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल
बरेली नैनीताल हाईवे पर देवरनिया थाना क्षेत्र के बिचपुरी के पास से देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी वरिष्ठ उप निरीक्षक विपिन कुमार तोमर के साथ पुलिस टीम ने 12 बोर के एक अवैध तमंचे और 12 बोर के एक जिंदा कारतूस के साथ आरोपी आसिफ पुत्र इसराईल निवासी ग्राम कठर्रा थाना देवरनिया को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।