कोरांव: नेवढ़िया पाल में लापता विधवा महिला का 2 माह 17 दिन बाद गड्ढे से मिला नर कंकाल, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच
कोरांव थाना क्षेत्र के नेवढ़िया पाल में दो माह से लापता एक विधवा महिला का नर कंकाल उसके घर से मात्र 200 मीटर दूर एक गड्ढे से बरामद हुआ है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शांति देवी पत्नी स्व. रामधनी पाल निवासी नेवढ़िया पाल बीते 23 अप्रैल को अपने घर से अचानक लापता हो गई थीं।