बांसगांव: बांसगांव में सोते हुए परिवार पर 16 वर्षीय किशोर ने किया हमला, बड़े भाई, भाभी और नन्हे भतीजे को मार डाला
गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके में सोमवार तड़के करीब 3 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दो मंजिला घर के निचले तल पर सो रहे भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे को उनके 16 वर्षीय छोटे भाई ने गड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। 9 वर्षीय भतीजी ने हत्या का भयानक दृश्य देख लिया और चीखती-चिल्लाती कमरे से बाहर भागी। चीख सुनकर माता-पिता की नींद खुली।