चांदपुर: नूरपुर में सब्जी के पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शनिवार की अपराह्न करीब 3:00 मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर के मोहल्ला रामनगर लक्ष्मी कॉलोनी निवासी कैलाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सब्जी के पैसे के लेनदेन को लेकर उसके साथ व उसके पुत्र महेंद्र के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में शहीद नगर के आरोपी फरदीन उर्फ सुहैल को गिरफ्तार कर चालान किया।