हल्द्वानी पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक घर से चोरी हुए एलईडी टीवी, लैपटॉप, मोबाइल, मंदिर की मूर्तियां, सीलिंग फैन सहित अन्य सामान बरामद किया है। वहीं सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय से चोरी हुए एसी के कॉपर पाइप भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों मामलों का खुलासा किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम को ₹1,500 के पुरस्कार की घोषणा भी की है।
#Haldwani #HaldwaniPolice #NainitalPolice #CrimeNews #TheftCase #BreakingNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #PoliceAction #HindiNews #LatestNews #HaldwaniExpress #HaldwaniExpressNews #CCTV #Recovery