🚨 ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने संभावित खूनी गैंगवार की साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेंद्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी घायल हो गया, जबकि दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 3 तमंचे, 8 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त रेनॉल्ट क्विड कार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
ऊधमसिंहनगर पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
I7 News पर देखिए उत्तराखंड की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर।
#I7News #BreakingNews #Uttarakhand #UdhamSinghNagar #PoliceEncounter AjayGanpati CrimeNews UttarakhandPolice GangWar JitendraChaudhary PoliceAction HindiNews LatestNews UttarakhandNews