बेगूसराय: तेघरा थाना पुलिस ने 8 लीटर शराब व 62 ग्राम गांजे के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार: SP
तेघरा थाना की पुलिस ने 08 लीटर विदेशी शराब एवं 62 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है.