लालबर्रा: मिरेगांव के ग्रामीणों ने विधायक अनुभा मुंजारे से की सौजन्य भेंट, पेयजल और खेत मार्ग की समस्याओं से कराया अवगत
लालबर्रा विकासखंड के ग्राम मिरेगांव के निवासियों ने शनिवार, 20 जून को दोपहर 2:00 बजे क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख जनसमस्याओं को विधायक के समक्ष प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में संचालित 'नल-जल योजना' के तहत पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे पेयजल का