भूपालसागर: भूपालसागर पंस में 22 जनवरी को साधारण सभा की बैठक होगी, बजट और नरेगा की कार्ययोजना पर होगी चर्चा
पंचायत समिति के विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल ने सोमवार साढ़े 10 बजे बताया कि बैठक में जनकल्याणकारी विकास कार्यों पर चर्चा होगी। बैठक में पंचायत समिति के वार्षिक बजट 2025-26 और नरेगा वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 का अनुमोदन किया जाएगा। साथ ही पिछली बैठकों के प्रस्तावों का अनुमोदन भी किया जाएगा। इनके अलावा बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी, बैठक में