भूपालसागर: भूपालसागर के नए थानाधिकारी लादूलाल ने संभाला कार्यभार, कहा- कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध रोकथाम पर रहेगा जोर
भूपालसागर थाना अधिकारी लादू लाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार रात साढ़े 9 बजे बताया कि मेरी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और अपराधों पर अंकुश लगाना होगी, नये थाना अधिकारी ने पुलिस और जनता के बीच तालमेल को मजबूत करने पर भी जोर दिया, पदभार संभालने के बाद थानाधिकारी लादू लाल ने थाना स्टाफ को अपराध रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए