भूपालसागर: 11वें उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने भूपालसागर तालाब पर किया फील्ड विजिट, पक्षियों का किया अवलोकन
भूपालसागर ग्राम पंचायत के सरपंच प्यार चंद भील ने रविवार शाम साढ़े 7 बजे बताया कि फील्ड विजिट कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भूपालसागर तालाब पर सारस क्रेन, ग्रे लेग गूज, रोजी पेलिकन और किंग फिशर जैसे पक्षियों की अठखेलियां देख आनंद लिया। कार्यक्रम में रिटायर्ड आईएएस मुनीश गोयल, प्रोफेसर महीप भटनागर और डॉ. आरके गर्ग ने पक्षी संरक्षण के अपने अनुभव साझा किए।