विजयनगर: बिजयनगर में आशा सहयोगिनियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की, विभिन्न मांगों को लेकर PMO को सौंपा ज्ञापन
बिजयनगर में अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर शनिवार को दोपहर 1 बजे आशा सहयोगिनियों का आक्रोश फूट पड़ा है।बजट में मानदेय नहीं बढ़ाया तों आशा सहयोगिनियों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।सभी ने PMO डॉ.अरविंद उदय को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की।हड़ताल में ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों कार्य बंद रहेंगे।