सारठ: पूर्व MLA रणधीर सिंह ने चितरा कोलियरी प्रबंधन से मजदूरों और विस्थापितों की समस्याओं पर की लंबी वार्ता
पूर्व MLA रणधीर सिंह ने चितरा कोलियरी प्रबंधन से गुरुवार शाम 7 बजे तक मजदूरों व विस्थापितों की समस्याओं पर लंबी वार्ता होने की बात कही। बताया कि एरिया ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में GM और अन्य अधिकारी, ट्रेड यूनियन नेता व कोलियरी मजदूरों के बीच मजदूरों के ज्वलंत मुद्दे, विस्थापितों को नौकरी व मुआवजा देने व DAV स्कूल बस चालू करने आदि मामले पर सकारात्मक वार्ता हुई।