शिवहर: नगर थाना पुलिस ने शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया, 13 वाहनों से ₹60,000 का जुर्माना वसूला
नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह शनिवार दोपहर 03 बजे बताया है कि नगर थाना पुलिस आज शिवहर शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 13 वाहन से 60,000 रुपया का जुर्माना किया है. उन्होंने बताया है कि नगर थाना के दरोगा रामायण कुमार के द्वारा सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 02 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर जुर्माना किया है।