रूपवास: कुरका गांव में जलभराव से हालात बदतर, ग्रामीणों ने समाधान की मांग की
भरतपुर के रुदावल क्षेत्र स्थित कुरका गांव में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो गया है। गांव के मुख्य रास्तों पर लगातार कीचड़ जमा रहने से आवागमन बाधित हो रहा है। करीब एक हजार की आबादी वाले इस गांव में विकास कार्यों की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी है।