गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी ने खुद रची लूट की साजिश, तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस थाना सल्लोपाट ने फाइनेंस कर्मी से हुई एक लाख 42 हजार रुपये की कथित लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। मामले में स्वयं फाइनेंस कर्मी सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों ने मिलकर फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन की राशि हड़पने के उद्देश्य से लूट की झूठी कहानी रची थी।