रॉबर्ट्सगंज: सोन नदी में बाढ़ का पानी बढ़ा, एहतियात के तौर पर रिहंद बांध के चार गेट बंद
सोनभद्र में सोन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद रिहंद बांध के चार गेट शुक्रवार को बंद कर दिए गए हैं,गेट नंबर 6, 7 और 8 को 16-16 फीट खोलकर 33 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि टरबाइन से 17,960 क्यूसेक पानी की निकासी जारी है,रिहंद बांध का जलस्तर शुक्रवार सुबह 871.7 फीट पहुंच गया,ओबरा बांध के गेट खुलने और बाणसागर से पानी आने के चलते सोन नदी में पानी आया है।