नबीनगर: टंडवा थाना की पुलिस ने एक अपहृत युवती को सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 जून 2024 को युवती के हुए अपहरण मामले में छापेमारी कर अपहृता युवती को सकुशल बरामद किया है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि युवती के अपहरण को लेकर परिजनों द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. युवती को न्यायालय में 164 के बयान के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.