अशोक नगर: गोरा तालाब पर श्रमदान किया गया, ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए किया जागरूक
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशन में अशोकनगर विकासखंड की नवीन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गोरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शनिवार दोपहर 3 बजे सांकेतिक श्रमदान गोरा तालाब में किया गया। साथ ही जल संरक्षण के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। श्रमदान में विकासखंड समन्वयक मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।