पाली: शनिवार से लापता हुए कस्बा पाली निवासी कक्षा नौवीं के छात्र को खोजने के लिए परिजनों ने पाली पुलिस से लगाई मदद की गुहार
Pali, Lalitpur | Aug 18, 2024 कस्बा पाली निवासी अभिभावक ने पाली थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनका बेटा शनिवार को पढ़ने के लिए जिला परिषद इंटर कॉलेज गया हुआ था। परंतु वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। जिसके चलते परिजनों द्वारा उसे खोजा गया। तो पता चला कि वह विद्यालय भी नहीं पहुंचा है। उन्होंने उक्त मामले में पाली पुलिस से मामले की जांच कर मनीष को सकुशल खोजे जाने की मांग की है।